बेमेल शादी के खिलाफ लड़की ने दिखाई शाहस: दूल्हा निकला 5वीं पास तो दुल्हन ने लौटा दी बरात - Experimental Testing Blog

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 17, 2015

बेमेल शादी के खिलाफ लड़की ने दिखाई शाहस: दूल्हा निकला 5वीं पास तो दुल्हन ने लौटा दी बरात


दूल्हा निकला 5वीं पास तो दुल्हन ने लौटा दी बरात, थाने पहुंचे बराती 17 May, 2015

छतरपुर(भोपाल). मेरी तो जिस लड़के से शादी होनी थी, वह बीए पास था। मुझे उम्मीद थी कि वह शादी के बाद मुझे भी पढ़ाएगा, लेकिन जो दूल्हा बरात लेकर आया, वह तो 5वीं पास है। इसलिए मैं किसी कीमत पर ऐसे दूल्हे से शादी नहीं कर सकती। यह कहते हुए एक युवती ने अपनी बरात वापस लौटा दी। दुल्हन के साहस से परेशान होकर बरातियों ने थाने में शरण ली, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

घुवारा के जगदीश मोहल्ला में रहने वाले हल्के प्रजापति की 19 वर्षीय बेटी रामवती प्रजापति की शादी जुगल पिता मुन्ना प्रजापति निवासी आमखेरा थाना ईशानगर से होनी थी। इसके लिए शुक्रवार को बरात आई थी, लेकिन दुल्हन बनी रामवती ने इस शादी के लिए मंडप के नीचे ही इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि वर पक्ष ने झूठ बोलकर शादी तय की थी। शादी तय करते समय बताया गया था कि लड़का बीए में पढ़ रहा है, लेकिन दुल्हन को पता चला कि जिस दूल्हे से शादी हो रही है वह तो केवल 5वीं पास है इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की है और वह आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। 

अभद्रता से भी बिगड़ गई बात : परिवारजन के अनुसार शादी की रस्म के दौरान दूल्हे ने गाली देकर बात करना शुरू कर दिया था। यह बात दुल्हन को बहुत बुरी लगी और उसने रिश्ता तोड़ने की ठान ली। उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। माता-पिता असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन दुल्हन की बहन प्रीति सहित परिवार के देवचरण, हरचरन, मौसी केशरबाई ने भी दुल्हन का पक्ष लिया और कहा कि लड़का, लड़की के लायक नहीं है। झूठ बोलकर शादी हो रही है। इसके बाद बरात वापस कर दी गई।

चौकी पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत: बरात वापस किए जाने के मामले की शिकायत शनिवार की सुबह घुवारा चौकी में वर पक्ष ने की। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे किसी की नहीं चली और वर पक्ष मायूस होकर बरात लेकर लौट गया। चौकी प्रभारी आरपी उपाध्याय ने लड़की के बयान दर्ज करके मामला शांत कराया।

Curtsy www.bhaskar.com/news-np/MP-BPL-HMU-bride-cancle-her-wedding-4995179-PHO.html?seq=1 , Date: 17 May, 2015 


Title in English: Brave bride returned groom because of his education 

Anil Kumar, PhD Student of Social Sciences 
Connect us on Social Media 
https://www.youtube.com/StudyWithAnil 
https://www.facebook.com/StudyWithAnil 
https://twitter.com/StudyWithAnil 
https://www.instagram.com/StudyWithAnil 
https://studywithanil.tumblr.com 
Telegram 
Linked

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here